meriabhivyaktiya
- 125 Posts
- 73 Comments
उलझी बातों से जीवन सुलझाती,,,
या
सुलझी बातों मे जीवन उलझाती,,,
मै सारी या आधी
मै मझधार या किनारा,,
मै धार की पतवार
मै मोह या माया
मै विरक्ति या आसक्ति
मै वृष्टि या छाया
मै सत्य या भ्रम
मै दिगभ्रमित मदमस्त हवा
या सुरभित मधुमासी बयार
मै श्रद्धा या दुत्कार
हे मनु मै तुम्हारी जीत
या तुम्हारी हार,,,,,,
मै नारी ,,,,,,,,,,
सृष्टि का वरदान
या विध्वंस गान ,,,,
मै कौन,,,,?????
Read Comments